बाबा चुन्दीश्वरनाथ शिव मंदिर में स्थापित शिव लिग की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र यज्ञ को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- प्रखंड के रमना-डंडई मार्ग के समीप चुंदी मे नवनिर्मित बाबा चुन्दीश्वरनाथ शिव मंदिर में स्थापित शिव लिग की प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व कन्या शामिल हुई।भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव भी अन्य लोगों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे से पूरा चुंदी गांव गूंज उठा।इस दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाए व श्रद्धालु मंदिर परिसर से चलकर चुंदी गांव होते हुए भागोडीह स्थित फटहा नदी पहुंचे।जहां यज्ञाचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश मे जल भरा गया।इसके बाद श्रद्धांलु मंदिर परिसर में पहुंचे।जहां आचार्य अनंत श्री विभूषित प्रपन्नाचार्य जी महाराज के द्वारा यज्ञशाला मे कलश का स्थापना कराया गया।इसके साथ ही पांच दिवशीय यज्ञ आरंभ हो गया।यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि सोमवार को पंचांग पूजन तथा यज्ञशाला प्रवेश,24 जनवरी को अग्नि स्थापना,26 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा तथा 27 जनवरी को पूर्णाहुति,महाभंडारा के साथ यज्ञ समाप्त हो जाएगा।कलश यात्रा मे प्रदीप कुमार सिंह,मुक्तेश्वर पांडेय के साथ यज्ञ आयोजन समिति के रामप्यारे प्रजापति, प्रमोद कुमार सिंह, विष्णु देव प्रजापति, गुलाबचंद साह,राकेश विश्वकर्मा, रमेश साह,गोविंद साह, अकलु साह, शंभू यादव,महेंद्र पाल, रामजन्म परहिया,एस कुमार प्रजापति,लालमुनि साह,अशर्फी साह,बिरेंद्र पाल, मोहन साह, अनिल राम,राजू प्रजापति, धनंजय साह, कालीचरण साह,नागेंद्र पाल,विष्णुदेव प्रजापति सहीत कई लोग शामिल हुए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating