धुरकी पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक को दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल।
धुरकी(गढ़वा):-धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला पंचायत के पोखरीया टोले में अफीम की खेती करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 जनवरी को पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाला में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है! सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया! गठित टीम अंचल अधिकारी धुरकी के साथ जब उक्त स्थल पर सूचना के सत्यापन हेतु पहुंचे तो देखें कि जैनुल अंसारी के घर के पास भारी मात्रा में अफीम की खेती की गई है! उक्त अफीम की खेती को नष्ट किया गया! एवं इस संबंध में धुरकी थाना कांड संख्या 16/23 दिनांक 20 जनवरी 2023 धारा- 18/27(a) 28/29 ndps act एक नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था । पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त फेकू साह उर्फ अनवर हुसैन, करीब 46 वर्ष पिता जमालुदीन साह ग्राम पथरा थाना सलेया जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि अफीम की फसल लगभग तैयार थी लगभग एक माह बाद सारा माल निकल जाता जिसको बेचने से करीब 35 से 40 लाख रुपए मिलते।थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल थाना प्रभारी सदानंद कुमार व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे!
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating