0 0
74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 51 Second


बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


74 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया झंडारोहण के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी गई । सभी स्थानों पर समयानुसार झंडा तोलन किया गया। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी निधि रजवार, बिशुनपुरा थाना में थाना प्रभारी बुधराम सामद, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में नागेंद्र पांडे, बिशुनपुरा पंचायत भवन में प्रमिला देवी, अमहर पंचायत भवन में ललित नारायण सिंह, सरांग पंचायत भवन में ब्यूटी सिंह, पतिहारी पंचायत भवन में रबैया फिरदोसी, पिपरी कला पंचायत भवन में सुनीता देवी, विद्या भारती हाई स्कूल बिशुनपुरा में अशोक कुमार मेहता, वनांचल ग्रामीण बैंक ,बाल विकास विद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन, कटवरिया घाट सहित जगह-जगह पर आन बान शान के साथ झंडा तोलन किया गया। झंडा तोलन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे… आदि नारे लगाए गए।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress