Read Time:1 Minute, 4 Second
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं पूर्व प्रत्याशी गढ़वा विधानसभा अलखनाथ पांडे ब्रह्मस्थान लगमा खजुरी में हर साल की भांति आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए। अलखनाथ पांडेय ने कहा कि ब्रह्मबाबा की महिमा दिन और रात बढ़ रही है। जहां सालों भर लोग सैकड़ों की संख्या में शादी विवाह कराते हैं। जिससे लोगों को बाबा का आशीर्वाद भी मिलता है।
यहां की कमेटी उन लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। जिसके कारण यहां पर भक्तों को पूजा पाठ करने में बहुत आसानी होती है। यहां समृद्धि सुख शांति एवं सर्व समाज में सदभावना का संचार होता है। पांडे जी ने कहा कि हमारी सहभागिता पिछले 10 वर्षों से संस्था को मिल रही है।
