0 0
11वीं कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों के साथ की बैठक। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 33 Second

उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में 11वीं कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा सभी अंचल अधिकारियों के साथ की गई, जिसमें मुख्य रुप से अपर समाहर्ता गढ़वा पंकज कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं नगर उंटारी उपस्थित थें। 11वीं कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण का डिजिटल मोड में संग्रहण एवं संरक्षण का कार्य के निमित्त बैठक की गई। अपर समाहर्ता गढ़वा श्री सिंह के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी मानिटरिंग करते हुए कार्य में तेजी लाने हेतु कहा गया। प्रथम चरण का कार्य समय पर करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को कहा गया एवं 11 फरवरी 2023 तक 50% कार्य पूर्ण करने तथा माह मार्च 2023 तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गढ़वा जिला अंतर्गत अब तक 6 गांव में प्रथम चरण के तहत कृषि गणना पूर्ण हुआ है जबकि 134 गांव में कार्य प्रगति पर है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress