0 0
उपायुक्त ने थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता व कड़ाई से अवैध खनन, परिवहन या भंडारण पर छापेमारी कर कार्रवाई करने हेतु किया निर्देशित। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 48 Second


उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न की गई, जिसमें मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थें। उक्त बैठक में उपायुक्त श्री घोलप द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए सतर्कता व कड़ाई से अवैध खनन, परिवहन या भंडारण पर छापेमारी कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को भी निदेशित किया गया कि छापेमारी के तहत जो भी वाहन अथवा अवैध खनन भंडारण या परिवहन में संलिप्त व्यक्ति पकड़े जाते हैं उन पर निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया करें। सभी संबंधित पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को साप्ताहिक बैठक कर अवैध खनन पर कार्यवाही करने एवं उस पर किए गए विभिन्न कार्रवाइयों का समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की कैटेगरी वन के बालू घाटों में बालू की उपलब्धता की जांच करते हुए प्रतिवेदित करें ताकि अवैध खनन एवं परिवहन संलिप्तता को कम किया जा सके। डीएसआर सैंड के लिए जिला खनन कार्यालय से 3 दिनों के अंदर प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री झा के द्वारा बताया गया कि बहुत से हाईवा या ट्रकों में तथा अन्य वाहनों में निर्धारित क्षमता से ज्यादा डाला को जोड़कर ऊंचाई बढ़ाया गया है, वैसे गाड़ियों को भी चिन्हित करते हुए जुर्माना लगाये तथा डाला को हटवाने के दिशा में कार्यवाही करें। साथ ही रात को क्रियाशील जांच दल पर निगरानी रखने वाले अथवा रेकी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा अब तक विभिन्न वाहनों अथवा अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों, वाहनों पर f.i.r. करने के उपरांत गिरफ्तारियां बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिक से अधिक दोषी व्यक्तियों पर f.i.r. करते हुए अरेस्ट करने हेतु निर्देशित किया गया।


About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress