0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कमिटी के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के लोगों के साथ जनसमस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कमिटी के सभी सदस्य क्षेत्र में चल रहे बिकास योजनाओं से आमलोगों को लाभ पहुचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  शीघ्र ही प्रखंड के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि  पिछड़े और निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाना, केंद्र और राज्य सरकार के साथ जिला और प्रखंडों के बीच समन्वय बनाना। निगरानी एवं अनुश्रवण करना तथा विकासोन्मुख कार्य के लिए जन समुदाय को प्रेरित करना ही बीस सूत्री कमेटी का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व कर्मी भी जनता के सेवक हैं।प्राथमिकता के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन करें।उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कमिटी गरीबी उन्मूलन ,जनशक्ति ,किसान मित्र ,श्रमिक कल्याण ,खाद्य सुरक्षा सबके लिए आवास , शुद्ध पेयजल ,जन-जन का स्वास्थ्य ,सबके लिए शिक्षा ,अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण ,महिला कल्याण ,बाल कल्याण ,युवा विकास ,गांव सुधार ,पर्यावरण संरक्षण व वन विकास , सामाजिक सुरक्षा , ग्रामीण सड़क ,ग्रामीण उर्जा,पिछड़ा  क्षेत्र विकास और  ई शासन सभी बीस सूत्री कार्यक्रम पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा संचालित बिकास योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने में अपना सहयोग दें,जिससे सभी जरूरतमंद लोगों को बिकास योजनाओं का लाभ मिल सके।   मौके पर बीस सूत्री सदस्य हंसराज सिंह,बिनय पासवान,रतन लाल व ग्रामीण बिजय राजवंशी,हरिचरण मेहता,बिनोद साह समेत कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *