झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे ने कांडी प्रखंड स्थित अस्पताल का निरिक्षण किया
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ु दुबे ने कांडी प्रखंड स्थित अस्पताल का निरिक्षण किया। निरिक्षण के क्रम मे उन्होने पाया कि अस्पताल मे किसी प्रकार का एंटीबॉयोटिक्स, एंटीएलर्जी, कफ सिरफ, कैल्शियम, पेड्रीओटीक का कोई भी समान नही है, ना ही किसी प्रकार का कोई जांच कीट उपलब्ध है। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगो की शिकायत थी की अस्पताल मे एक ड्रेसर भी उपलब्ध नही है जो छोटी-मोटी दुर्घटना मे घायल मरीजो को मरहम पट्टी कर सके। इस मौके पर प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही दवाइया और अन्य सारी सुविधाये का लाभ अगर आम गरीब परिवार के तक नही पहुंच पा रहा है तो इसके लिए सिविल सर्जन और डी पी एम जिम्मेवार हैं, जो आपसी मिलीभगत से पुरे स्वास्थ्य विभाग को लुट रहे हैं। उन्होने कहा कि चंद दलालों के माध्यम से सिविल सर्जन ने पुरे जिला का स्वास्थ्य विभाग को बेच डाला है, उन्होने कहा कि आज तक हमने ऐसा भ्रष्ट और असंवेदनशील सिविल सर्जन नही देखा था जो स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवसाय बना कर खुद का पाकेट भर रहा है। उन्होने कहा कि जिले की तमाम अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति कमोबेश एक जैसी है जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी जाएगी। साथ ही उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसी की भी हो हमारे लिए जनहित महत्वपूर्ण है, किसी भी हालत मे सिविल सर्जन की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को चलने नही देंगे, जरूरत पड़ी तो आम जनमानस के साथ मिलकर ऐसे भ्रष्ट सिविल सर्जन को कार्यालय मे बैठने नही देंगे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष झरी प्रसाद, नंदु प्रसाद, अमिताभ दुबे, फिरोज खान, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, नितीश कुमार, गौरीशंकर दुबे, धीरज तीवारी, मुकेश पासवान, राजा अंसारी, नितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कांडी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन जारी
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6...
कांडी प्रखंड में नारायण यादव को मिला प्रमुख का प्रभार
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। कांडी प्रखंड कार्यालय पर सोमवार का प्रमुख नारायण यादव ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने...
नैना बार में कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है पुलिया
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनाबार के पुलिया बड़ी घटना की अंजाम कभी भी दे...
बरडीहा में जनसभा:क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- ब्रह्मदेव प्रसाद
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बुधवार को बरडीहा में जनसभा को...
सनराइज क्लब गम्हरिया में सुंदरबंध छठ घाट पर सामूहिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। रविवार को सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष श्री अजय प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता...
62 वर्षीय जय किशुन मिस्त्री ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली
विवेक मिश्रा की रिर्पोट गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के देवडीह गांव निवासी लगभग 62...
Average Rating