0 0
भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 24 Second

भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया गया कार्यक्रम के प्रभारी पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह उपस्थिति थे श्रद्धेय महापुरुष के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया एवं समर्पण दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनके सपनों को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सकार कर रहे हैं पूरा विश्व मोदी की जय जयकार कर रहा है लेकिन एक विपक्ष है कि जिसको यह रास नहीं आ रहा है उन्होंने यह भी बताया कि हमें पूरे बूथ को मजबूत करना है लोकसभा चुनाव की दृष्टि कोन से हर बुथ पर 50 50 व्यक्तियों का एक समिति बनाया जाएगा और इसे बृहद रूप से किया जाएगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूरे जिला के कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में टीम भावना से पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में पूरे मजबूती से खड़ा रहेंगे तब जाकर के श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी का सपनो साकार होगा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुमुखी विचारधारा के व्यक्ति थे उनका सोच उनका सपना एक सवाल और मजबूत भारत बनाने का था उनका कहना था कि वह देश तब संपन्न होगा यह देश तब मजबूत होगा यह देश तब एकीकृत होगा जब समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति पूरे स्वाभिमान के साथ खड़ा होगा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष दुबे ने किया तत्पश्चात नगर मंडल कार्यसमिति की एवं गढ़वा ग्रामीण के एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रेम सिंह के द्वारा किया गया उन्होंने सामूहिक रूप से यह एक टास्क दिया कि हम सभी को बूथ स्तर तक एक मजबूती के रूप में खड़ा होना है और अब पन्ना प्रमुख नहीं बल्कि उसका विस्तृत रूप बनाया जाएगा बीच-बीच में इसकी समीक्षा भी की जाएगी साथ ही डाटा प्रमुख सोशल मीडिया के प्रभारी श्री बृजेंद्र पाठक के द्वारा सरल ऐप की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया कार्यसमिति की बैठक का संचालन महामंत्री यशवंत मिश्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गढ़वा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश केसरी पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश तिवारी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे विवेकानंद तिवारी रामाशीष तिवारी अनवर शाह मुरली श्याम सोनी विणा पाठक अखिलेश तिवारी कामेश्वर सिंह सोमनाथ सोनी रामदेव राम मनीष गुप्ता संजीव दुबे लखन गुप्ता मनोज महतो धर्मेंद्र अग्रवाल सोनू सिंह इत्यादि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress