दोषियों को गिरफ्तार करने के बजाए संरक्षण दे रहीं हैं पुलिस: बबलू
गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा। चिकित्सकों के साथ पिटाई करने वाले झामुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन गिरफ्तार करने के बजाए संरक्षण दे रही हैं। उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री बबलू पटवा ने कही। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से अविलंब 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह और झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम को दिए गए बॉडीगार्ड वापस करने की मांग की हैं। साथ ही डीसी से आर्म्स का लाइसेंस भी रद् करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी का 48 घंटा हो गया। इसके बाद भी पुलिस मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर यहीं प्राथमिकी आम लोगों पर होता तो अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेती। इसी तरह के एक मामलें में पुलिस ने एक व्यवसायी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। जिला मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण गढ़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भय का माहौल कायम कर दिया है। आम लोग भय के साए में जीने को विवश हैं। पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई करने के मामलें में आम और खास का पहचान कर रही हैं। जिसके कारण अब लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ रहा हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ की गई मारपीट मामलें में जिला प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर आईवास किया जा रहा है। जब मारपीट का केस दर्ज हो चुका हैं, तो कमेटी बनाने की क्या जरूरत हैं। इस मामलें में दोषी सभी लोगों को गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। ताकि आम लोगों का प्रशासन और लोकतंत्र पर विश्वास कायम रह सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating