0 0
रांची और पटना जैसे बड़े शहरों के डॉक्टर अब गढ़वा शहर में! क्लीनिक ऑनस्क्रीन में हो रहा जटिल रोगों का इलाज - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 24 Second

क्लिनिक ऑन स्क्रीन में तीन सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने किया इलाज का आगाज
गढ़वा में अब एक ही छत के नीचे कई जटिल रोगों का इलाज

गढ़वा। गढ़वा का क्लीनिक ऑन स्क्रीन जटिल रोगों के इलाज का हब बनता जा रहा है। रविवार को नए तीन सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने क्लीनिक ऑन स्क्रीन में कई रोगों के इलाज का आगाज किया। डायबिटीज थायराइड रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंगद कुमार ने कई मरीजों का इलाज किया। उन्होंने कहा कि इंसुलिन की कमी से लोग डायबिटीज का शिकार बन रहे हैं। इस रोग से बचने के लिए लोगों को अपने खानपान में सुधार लाना होगा। उन्होंने कहा कि शरीर से इंसुलिन बनना बंद हो जाता है तो उसके लिए जीवन भर दवा खाना पड़ता है। मोटापा, रहन-सहन और अनियमित खानपान इस रोग के प्रमुख कारण बनते हैं। लोगों को इस पर काबू पाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे पिछड़े क्षेत्र में इलाज का बड़ा सेटअप खड़ा कर क्लिनिक ऑन स्क्रीन ने बड़ी लकीर खींची है। बेशक यह चिकित्सा संस्थान विभिन्न जटिल रोगों के इलाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
वहीं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेश मोहन शुक्ल ने भी कई रोगियों का इलाज किया। उन्होंने किडनी, प्रोस्टेट, पथरी रोग को जटिल बताते हुए इसके प्रति सचेत रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्लिनिक ऑन स्क्रीन में इलाज की समुचित व्यवस्था है। इस क्षेत्र के लोगों के इलाज के लिए यहां किये जा रहे प्रयास दूसरों को जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट की रोगियों की संख्या उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती रहती है। ध्यान नहीं देने पर प्रोस्टेट की बीमारी कैंसर में बदल जाती है। जो जीवन को तबाह करने पर उतारू हो जाती है। उनका प्रयास लोगों को उस स्टेज तक जाने से रोकना है। साथ ही मरीजों को प्रोस्टेट सहित अन्य रोगों से मुक्त करना है।
चर्म रोग की सुपर स्पेशलिस्ट डॉ मीनू श्री भी आज क्लिनिक ऑन स्क्रीन पहुंची। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आकर मरीजों की सेवा करना वह अपने आप को सौभाग्य की बात समझूँगी। अब वह प्रति माह यहां आकर मरीजों का इलाज करेंगी।
क्लिनिक ऑन स्क्रीन में आकर अपना बहुमूल्य समय देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिए गढ़वा जिले में चोटी के दो चिकित्सक हृदय रोग के इलाज में डीएम की उपाधिधारक, कार्डियो विशेषज्ञ एवं प्रभात मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ पंकज प्रभात और सुप्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन सह परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के निदेशक सह संचालक डॉ कुमार निशांत सिंह क्लिनिक ऑन स्क्रीन पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का गढ़वा में आगमन से यहां के लोगों की चिकित्सा सुलभ हो रही है।मौके पर क्लिनिक ऑन स्क्रीन के संचालन प्रदीप सिंह, गुड्डू पांडेय, रामशंकर सिंह, प्रियम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश तिवारी, अंकित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress