0 0
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन* - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 52 Second

हुज़ूर हम 80 बरस के हो गइल बानी भगवान के पास जायेवाला उम्र बा अईसन में हमार बेटा-पुतोह हमरा मार-पीट के घरे से बाहर निकाल देले हत,हमार घर इहाँ पलामू क्लब के बगल में बा हुज़ूर हम कहां जाई हमरा हमर घर दिवा दिहिं।ये बातें शहर के नवा टोली निवासी कलावती देवी ने उपायुक्त के जनता दरबार में डीसी के समक्ष कही इसपर उपायुक्त ने ऑन स्पॉट शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंहा को बुलाकर उक्त महिला को अपने वाहन से घर पहुंचाते हुए उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया.इसी तरह उंटारी रोड के सिगसिगी निवासी जसमतिया देवी ने कहा कि उनके पति का देहांत 17 मई 2021 को कोविड से हो गया था जिसके पश्चात मुआवजा हेतु कई बार उंटारी अंचल में आवेदन दिया लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी अतः उन्होंने उपायुक्त से कोविड का मुआवजा दिलवाने हेतु अनुरोध किया.

*उपायुक्त ने विभिन्न मामलों को लेकर कई बीडीओ-सीओ को किया फोन*

जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामलों के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने छत्तरपुर सीओ,हरिहरगंज सीओ,सदर एसडीओ व सीओ चैनपुर सीओ अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट फोन कर मामलों का तेज़ गति से निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया.

*जनता दरबार में पेंशन से जुड़े कुल 4 मामले आये*

आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 4 मामले आये जिसमे सभी वृद्धा पेंशन से संबंधित थे.उपायुक्त ने पेंशन संबंधित सभी आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया.आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress