11 मार्च को कांडी पीएसएस के प्रांगण में लगेगा ऊर्जा मेला-कनीय अभियंता कमल कुमार
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
कांडी प्रखंड मुख्यालय के पावर ग्रिड में 11 मार्च दिन -शनिवार को ऊर्जा मेला का होगा आयोजन
आपको बताते चलें कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा राज्य के सभी क्षेत्र में 11 मार्च 2023 को ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कांडी, बरडीहा के उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान हेतु ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या को वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में ऑन द स्पॉट निवारण किया जाएगा। जैसे खराब मीटर बदलने, नया कनेक्शन लेने, बिजली बिल में गड़बड़ी से संबंधित जानकारी, विद्युत कनेक्शन काटने -जोड़ने से संबंधित, झारखंड सरकार द्वारा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त से संबंधित जानकारी, बिजली दर, सब्सिडी आदि की जानकारी ऊर्जा मेला में प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मझिआंव के कनीय अभियंता कमल कुमार ने दी
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating