नदियों से अवैध तरीके से बालू उठाव करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना थाना क्षेत्र के हारादाग कला पंचायत मे पुलिस और बालू के अवैध कारोबारियों मे कहासुनी का मामला प्रकाश मे आया है।घटना सोमवार की बताई जा रही है।चर्चा है कि गस्ती पर निकली पुलिस को हारादाग कला पंचायत के विभिन्न नदीयों से बालू के अवैध खनन और परिवहन सूचना मिली थी।जिसके आलोक मे पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी ।इसी दौरान इस धंधे मे संलिप्त लोगो ने हंगामा खड़ा कर दिया।इस दौरान बालू के अवैध कारोबारी और उनके समर्थकों के साथ पुलिस बल के जवानों मे झड़प होने की भी सूचना है।यहां तक बालू के अवैध कारोबारियो ने पुलिस बल के जवानों से बालू लदी ट्रैक्टर भी छुड़ाने मे कामयाब रहें।इस घटना में पुलिस बल के जवानों को मामूली चोट भी पहुंचे चार्चा जोरों पर है।हलाकि इस मामले मे रमना थाना पुलिस ने 14 नामजद तथा तीस-चालिस अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई भी आरंभ कर दिया है।प्राथमिकी के आलोक मे नामजद आरोपी लाला चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायीक हिरासत मे भेज दिया है।संयोग से लाला चौधरी की शादी होने वाली है और गुरुवार को लाला का तिलक था।
इधर रमना थाना पुलिस के द्वारा बालू के अवैध कारोबार पर जिस प्रकार से कार्रवाई की गई और कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के जवानो और कारोबारियों मे झड़प की चर्चा के साथ साथ कई टास्क फोर्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जितनी मुंह उतनी चर्चा हो रही है ।चर्चा के मुताबिक रमना थाना मे महज चार किलोमिटर दुर बांकी नदी मे दिन-रात अवैध तरीसे बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है इसके बाद भी टास्क फोर्स और रमना थाना पुलिस को भनक तक नही लगा पा रही जबकि रमना मुख्यालय से करीब तेरह किलोमिटर दुर हारादाग कला मे अवैध खनन और परिवहन की रोक-थाम करने पुलिस पहुंच जा रही है।यह चर्चा का विषय बना हुआ है
-इस घटना मे शाम एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-कृष्ण कुमार कुशवाह,थाना प्रभारी रमना
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating