बाइक ने मारी बिजली की पोल में टक्कर, Garhwa Drishti Top News
कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित पिपरडीह स्वास्थ्य केंद्र के पास मोटरसाइकिल सवार ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी:कांडी थाना क्षेत्र के पिपरडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।जिसमें दो लोग सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 पर एंबुलेंस को कॉल कर घायल को रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा।
जानकारी के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव निवासी धर्मदेव यादव अपने नाती के साथ कांडी थाना क्षेत्र के डेमा गांव निवासी एक रिश्तेदार रामजी यादव के यहां से अपने घर सुखनदी जा रहे थे। मोटरसाइकिल चालक सुखनदी गांव निवासी एता उरांव का पुत्र नशे की हालत में 33 हजार हाईटेंशन तार लगे पोल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating