कुदाल से मारकर वृद्ध बाप का हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटीदीरी में बुधवार को सुबह 9 बजे भुमि विवाद में कलयुगी पुत्र और पोते ने अपने ही बाप बाबा को कुदाल से मारकर हत्या कर दिया था हत्या के आरोपी रामाधार राम पिता स्वं भुखन राम दिनेश राम,नागदेव राम, सुकुल राम तीनो पिता रामाधार राम को कांड संख्या 19/22 धारा 302/34 के नाम जाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है विदित हो कि बुधवार को धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी गांव में भूमि विवाद को लेकर के एक कलयुगी पुत्र ने एवं पोता ने अपने ही बाबा को कुदाल से मारकर मौत के घाट उतार दिया था घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में धुरकी समुदायिक केंद्र लाया धुरकी समुदायिक केंद्र लाने के उपरांत धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार को सूचना मिलते ही उन्होंने अपने दल बल के साथ धुरकी सीएचसी पहुंच कर मृतक को गढ़वा सदर हॉस्पिटल भेजवाये जहां की सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पोस्टमार्टम के उपरांत उनके परिजनों को शव को सौंप दिया इधर धुरकी पुलिस कार्रवाई करते हुए चारों हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया है इस संबंध में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि मृतक के लड़का के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल को भी जब किया गया है तथा मिरतक के बेटे बिदेशी राम के बयान के आलोक में मामला दर्ज किया गया मौके पर थाना प्रभारी सदानंद कुमार पीएसआई कृष्णा कुमार रजवार पीएसआई राजबल्लभ कुमार एवं धुरकी थाना स्वतंत्र बल के जवान मौजूद थे
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating