*बिशुनपुरा: लाल चौक स्थित पुराने पंचायत भवन में सम्राट अशोक मौर्य की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।*
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिन बुधवार को लाल चौकी स्थिति पुराने पंचायत भवन में सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएमएम केंद्रीय सदस्य सह जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी व थाना प्रभारी बुधराम सामद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित सहीत सम्राट अशोक की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि जिला परिषद शंभू राम चंद्रवंशी ने सम्राट अशोक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया।
ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिंदू कुश तक्षशिला की श्रेणी से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम में अफगानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की ऐसे महान सम्राट की जयंती बिशुनपुरा में पहली बार मनाया गया।
वहीं थाना प्रभारी बुधराम सामद ने कहा कि हम लोग शिक्षा के अभाव में अपने महापुरुषों के बारे में या उनके धाम्म के बारे में नहीं जान पाए। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागृत किया जा रहा है यह सबसे बड़ी बात है। आए दिन लोग अपने महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं इससे दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, विश्व हिंदू परिषद संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, शिक्षक कृष्णा चौधरी, बनारसी आजाद, शिक्षक फेकू ठाकुर, शिक्षक रामचंद्र राम, समाजसेवी इंद्रजीत ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी चंदन कुमार मेहता ने महान सम्राट अशोक के बारे में प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता में चंदन कुमार मेहता, अशोक कुमार मेहता एवं वीरेंद्र कुशवाहा रहे। सम्राट अशोक जयंती मनाने का प्रस्ताव सह आयोजक कर्ता समाजसेवी सतनारायण विभूति ठाकुर रहे। मंच का संचालन सुनील कुमार रवि ने किया।
मौके पर कमिटी के महासचिव मनोज मेहता, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मेहता, पत्रकार अजीत कुमार रंजन, वार्ड सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, भोला शर्मा, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, धर्मजीत ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Read Time:4 Minute, 15 Second
