0 0
बिशुनपुरा: रामनवमी पर केसरिया ध्वज के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 9 Second

*बिशुनपुरा: रामनवमी पर केसरिया ध्वज के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर*

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी पर्व के अवसर पर भब्य जुलूस निकाला गयी. जुलूस में श्री राम कमिटी विशुनपुरा, बजरंग अखाड़ा महुली, न्यू यंग मैन ग्रुप विशुनपुरा, जय भवानी संग कमता, पिपरी के सैकड़ो सदस्य शामिल हुये. जुलूस पोखरा चौक हनुमान मंदिर से चलकर गढ़ मुहला, पुरानी बाजार होते हुये गांधी चौक पर पहुची जहां विभिन्न गांवो से आये अखाड़ा एवम कमिटी के महाबीरी झंडा को मिलान किया गया. उसके बाद पुनः जुलूस गांधी चौक से चलकर चकचक मोड़, अपर बाजार, लालचौक, थाना मोड़ होते हुये पुनः वापस लालचौक, पोखरा चौक पहुच कर जुलूस को समाप्त किया गया. रामनवमी के जुलूस में पूरे रास्ते जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा था. जुलूस में आये लोग जगह जगह अस्त्र शस्त्र एवम लाठी से करतब दिखाते चल रहे थे.
वही जुलूस को लेकर रामभक्तो के लिए गांधी चौक पर समाजसेवी गौरीशंकर गुप्ता, रामजी गुप्ता एवम कुंदन चौरशिय के द्वारा सरबत की ब्यवस्था की गयी थी. जुलूस में न्यू यंग मैन ग्रुप विशुनपुरा के द्वारा आकर्षक झाखिया निकली गयी थी.
वही इसके पूर्व पुरानी बाजार, बजरंग अखाड़ा, नई बाजार एवम पोखरा चौक के द्वारा पारंपरिक शास्त्र पूजन के बाद जुलूस का आयोजन किया गया.
जुलूस को लेकर विशुनपुरा थाना प्रभारी बुद्धराम सामद के द्वारा कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था की गयी थी. जुलूस शांति पूर्व महर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ.
जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुखिया ददन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, आजाद चंद्रवंशी, अजय पाल, राधेश्याम पांडेय, सचिन गुप्ता, सुरेंद्र यादव, प्रवीण यादव, कृष्णा विश्वकर्मा, रंजन गुप्ता, विभूति पांडेय, ललन गुप्ता, माणिक गुप्ता, कुंदन चौरशिया, छुनु ठाकुर, हरिनंद पांडेय, सहित हजारो लोग शामिल थे.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress