हाइड्रा की चपेट में आया दो युवक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
गढ़वा के भंडरिया में गुरुवार को दो युवकों की मौत हाइड्रा की चपेट में आने से हो गई थी। इससे गुस्साए लोगो ने शुक्रवार को सड़क हादसे में मृतक युवकों के शव को लेकर भंडरिया बडगड मुख्य पथ जाम कर दिया.सूचना मिलने पर भंडरिया बीडीओ बिपिन कुमार भारती एवं अंचल पदाधिकारी मदन महली पहुंचे और लोगों से बात कर जाम हटाया. बीडीओ ने दोनों मृतकों परिजनों को पांच-पांच हजार रुपए नगद दिया. साथ ही एलएनटी कंपनी ने दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की.
दोनों युवक बाइक से भंडरिया जा रहे थे. तभी भेजरिया गांव के पास हाइड्रा वाहन से टक्कर हो गई. घायल अवस्था में दोनों को भंडरिया अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज भेजा जा रहा था. रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. मौके पर सीओ ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating