दुल्हन करती रही इंतजार और दूल्हा गहने-कैश लेकर हुआ फरार
खूबसूरत अदाओं से दूल्हे को लुभा कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने सुने होंगे लेकीन अब इसका उल्टा हो गया
लुटेरी दुल्हन के बाद अब सामने आया लुटेरा दुल्हा…दुल्हन से कैश और साढ़े चार लाख के जेवर लेकर फरार…
मध्यप्रदेश में अब लुटेरी दुल्हन के बाद लुटेरे दूल्हे का मामला सामने आया है। घटना इंदौर की है जहां सगाई के कुछ दिनों बाद दूल्हा बनने जा रहे युवक ने दुल्हन को झांसे में लिया और उससे नकदी व करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया। दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही दुल्हन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस लुटेरे दू्ल्हे की तलाश में जुट गई है।
मामला शहर के अन्नपूर्णा इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरती (बदला हुआ नाम) नाम की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका होने वाला दूल्हा रामू नागर जेवर और कैश लेकर फरार हो गया है। फरार हुआ दूल्हा शहर के साजन नगर का रहने वाला है। आरती ने बताया कि वो एक कपड़े के शोरूम में काम करती है। आरोपी रामू एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों की आपस में दोस्ती थी और इसी दौरान रामू ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे आरती ने स्वीकार कर लिया। रामू ने उसे अपने भाई और परिवार से मिलवाया। जिसके बाद दोनों की शादी परिवारवालों ने फिक्स कर दी।
आरती ने बताया कि बीते दिनों उसकी रामू के साथ सगाई हुई थी। फ्लैट खरीदने के नाम पर उससे रुपए और करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवर ले गया। आरोपी कुछ दिन संपर्क में रहा और फिर फरार हो गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
युक्रेन रूस की जंग में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने...
रामायण ट्रेन दिल्ली से शुरू हुई। India Top Luxury Tourist Train। IRCTC Ramayan Express Train Journey
श्री रामायण यात्रा ट्रेन फिर चली। पर्यटकों में ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटन ट्रेन श्री रामायण यात्रा काफी लोकप्रिय...
शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने दिखाया लुटेरी चेहरा!
खबर ऐसी है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है , क्योंकि ऐसी घटना आपके साथ घट जाए तो तो आपके...
दुल्हन को लेने जा रहा दूल्हा समेत 9 की मौत
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
Rajsthan accident news, rajasthan chambal nadi accident, बराती गाड़ी नदी में डूबा, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत, राजस्थान चंबल
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
शादी करके लौट रहा था दूल्हा, रास्ते में दुल्हन का घूंघट उठाकर देखा तो उड़े होश, आ गया सदमे में
भरतपुर में फर्जी शादी कराने वाली शातिर गैंग ने एक युवक के अरमानों पर पानी फेरते हुये उसके साथ बड़ी...
Average Rating