बिशुनपुरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
भारतीय संविधान के रचईता परमपुज्य बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के 132 वीं जयंती के अवसर पर पिपरी कला पंचायत भवन के पास डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर मण्डल अध्यक्ष अवध बिहारी जी के अध्यक्षता में माल्यार्पण एवं पूजन किया गया l सभी वर्गों के मसीहा महान कानूनविद, अर्थशास्त्री, दार्शनिक, व भारतीय संविधान के निर्माता सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति के प्रणेता, ज्ञान के प्रतिक भारत रत्न परमपुज्य बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के 132 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें शत् शत् नमन करते हुए उन्हें याद किया गया l
बिशुनपुरा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहब अंबेडकर की भूमिका अहम रही उन्हें ‘भारत के संविधान के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है उन्होंने जन कल्याण के लिए कोई महत्वपूर्ण काम किए।
विधायक प्रतिनिधि सा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार आज भी युवाओं के जिंदगी बदल रहे हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सदैव जाती- पाती से उठकर देश हित में निर्णय लिया। और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, विधायक प्रतिनिधि सह जिला सोशल मिडिया प्रभारी श्री जितेन्द्र दीक्षित, प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि श्री अजय पाल, मण्डल प्रवक्ता श्री आशीष कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी श्री विकास चंद्रवंशी,अमहर खास पंचायत संयोजक श्री रामलखन मेहता,पिपरी कला पंचायत प्रभारी श्री जवाहर सिंह, पिपरी कला पंचायत संयोजक श्री मुकेश बियार, श्री अरबिंद राम सहित अन्य सभी सम्मानित भाजपा नेता उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating