धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लगाए गए जय भीम के नारे।

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी खुर्द में बुधवार को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया सुशीला देवी उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल ने संयुक्त रूप से अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सतनारायण विभूति एवं मंच संचालन श्री इंद्रजीत ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनु राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सामाजिक योगदान, दलितों के उत्थान में किए गए संघर्षों का उल्लेख किया। इसके साथ ही नारी शिक्षा के प्रणेता के रूप में बाबा साहेब का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के पीड़ितों की आवाज बने।
गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन मनोज म्यूजिकल ग्रुप बिशुनपुरा द्वारा किया गया। जिसमें मिशन गायक हैप्पी चंद्रा एवं गायिका संविदा के द्वारा एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किए गए।
मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक विनोद राम, शिक्षक रामचंद्र राम, महिला समूह प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती फूलवती देवी, अभिषेक प्रजापति, अशोक पासवान, मनोज ठाकुर, छोटन भूईया, पंकज कुमार, सीताराम ठाकुर, धर्मजीत ठाकुर, कृष्णा चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating