कुआं का पानी पीने चिल्लाती धूप में जाते सरकारी स्कूल के बच्चे!

एक विद्यालय ऐसा जहां नन्हे मुन्ने बच्चे तपती धूप में कुआं के पास पीने जाते हैं पानी, यह कही और का विद्यालय नहीं है यह गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय बक्सीपुर का है। जहां इस चिलचिलाती धूप में 200 मीटर दूर कुआ से पानी निकाल कर बच्चे अपनी प्यास को बुझाते हैं। आपको बता दें विद्यालय में चापाकल खराब हो जाने से विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ विद्यालय के मध्यान भोजन बनाने के लिए भी वही कुआं का पानी इस्तेमाल किया जाता है। और उससे मध्यान भोजन बनाया जाता है। नन्हे मुंन्हे बच्चे तपती धूप में कुआँ के समीप जाते है और कोई अभिभावक इन्हें कुआँ से पानी निकालकर पानी पीलाते है।

वहीं विद्यालय प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले माह में ही चापानल का जल स्तर नीचे चले जाने एवं खराब होने की लिखित आवेदन एवं शिकायत पदाधिकारीयों के साथ पंचायत के मुखिया मुंगा साह को भी दिया था ।परंतु एक माह बाद भी इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 58 छात्र- छात्राओं के साथ-साथ हम सभी लोगों को भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार,राहुल कुमार,पीयूष कुमार,खुशी कुमारी,किरण कुमारी ने बताया कि विद्यालय में चापाकल खराब होने से पानी की गम्भीर समस्या बनी हुई है हमलोग तेज धूप में पैदल चलकर कुँआ से पानी पीने जाते है । इस गम्भीर समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पर अभिभवकों में रोष व्यक्त देखा जा रहा है।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating