0 0
एम.के डी.ए.वी परिवार ने मनाई महात्मा हंसराज की 160 वी जयंती। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 44 Second


19 अप्रैल 2023 को डी.ए.वी. प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान,आर्य रत्न, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी.सूर के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम. के. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में डी.ए.वी के संस्थापक महात्मा हंसराज जी के 160 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अजय कुमार उपाध्याय एवं श्री आलोक कुमार वरिष्ठ शिक्षक
द्वय ने महात्मा जी के चित्र के समक्ष वेद मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया । शिक्षक द्वय ने हंसराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डी.ए.वी. संस्थानों को उनका जीवन्त स्मारक बताया ।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षक श्री कन्हैया राय ने बताया कि आर्य समाज के सिद्धांत एवं आदर्श देश के बच्चों के अंदर स्थानांतरित हो सके,इस हेतु इन विद्यालयों की स्थापना की गई । हंसराज जी ने अवैतनिक प्राचार्य के रूप में 25 वर्षो तक सेवा देते हुए इन विद्यालयों की एक श्रृंखला खड़ी की।आज पूरे देश में 946 विद्यालय जिसमें अभियांत्रिकी महाविद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं, देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।यह सभी संस्थान योग्य और कुशल शिक्षकों तथा नई शिक्षण तकनीकी उन्नत शिक्षण सामग्रियों एवं अत्याधुनिक शिक्षण व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु सतत प्रयत्नशील हैं।ये संस्थान आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी अपने लक्ष्य प्राप्ति का निरंतर प्रयास करते हुए दयानंद जी के “कृण्वंतो विश्वमार्यम् ” के संकल्प को पूरा करने हेतु अग्रसर है। हम उन्हें आज कोटिश: नमन करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ शिक्षक श्री अरविंद कुमार ने हवन भी किया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress