आज दिनांक 25.4.23 को पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
सर्व प्रथम माह मार्च 2023 के अपराधों की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त
मुख्य बिंदु निम्नवत थे-
मार्च 23 में निष्पादित कांडों की स्थिति प्रतिवेदीत कांडों की संख्या से ज्यादा थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त किया
सभी थाना प्रभारियों को वारंट एवं कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया
हाल में हुई वैसे हत्या के कांड जिनका उद्भेदन नहीं हो पाया, उसके उद्भेदन की कार्ययोजना बनाई गई।
वैसे कांड जो 5 वर्ष से ज्यादा से लंबित है, उनके निष्पादन के लिए और कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए ।
माह मार्च एवं अप्रैल में घटित दुर्घटना के कांडों के कारणों एवं दुर्घटना कम करने के उपायों पर चर्चा की गई
महत्वपूर्ण गैंग एवं महत्वपूर्ण अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, जमानत रद्द करने ,सर्विलांस प्रोसिडिंग खोलने एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।
अवैध बालू ,अवैध पत्थर के उत्खनन के विरुद्ध कारवाई में जिला खनन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी थाना प्रभारी ,पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating