उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी के निर्देश पर दो स्वास्थ्य सहिया का हुआ चयन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -सिलीदाग पंचायत में दो स्वास्थ्य सहिया का चयन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी के निर्देश के आलोक में मंगलवार को किया गया। जिसमें मंजु देवी एवं कंचन देवी को सहिया पद पर चयन किया गया। मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित सहिया चयन में 6 उम्मीदवारों ने अपने अपने कागजात प्रस्तुत किए। जिसमें सभी के कागजात नियमानुसार जांच के बाद बहुमत के माध्यम से चुनाव कराने के लिए तय किया गया। जिसके बाद हुए चुनाव में मंजू देवी पति शिव कुमार साह को 110 मत, कंचन देवी पति ललन राम को 91 मत, रुचि देवी पति ब्रजेश कुमार राम को 39 मत एवं बसंती देवी पति उमेश राम को 29 मत प्राप्त हुए। वहीं दो प्रत्याशी तिजोरीमा देवी एवं सोनी देवी दोनों ने कंचन देवी को अपना सहयोग दिया। चयन प्रक्रिया के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलहुला कला दिनेश कुमार मीणा, ट्रामा सेंटर श्री बंशीधर नगर के लिपिक विपेश राज तमांग, एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद, काउंसलर संजय कुमार यादव, उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, विनय ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, नैना देवी, हीरा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, लाला सिंह, मुखलेश ठाकुर एवं महेश्वर मेहता आदि सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating