राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त ने किया बैठक।

3 एवं 4 मई 2023 को धूम धाम से राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2023 के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा लगातार बैठक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर व्यापक रूप से बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ हीं कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, रंग रोगन, पूजा पाठ, पार्किंग की व्यवस्था, वाहन की व्यवस्था, मेडिकल कैम्प, भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों संग विचार विमर्श किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कई अन्य विषयों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए एवं तैयारियों को लेकर गठित विभिन्न कमिटी से सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया साथ हीं ससमय आगे भी तैयारियों से जुड़ी समीक्षा बैठक करने की बात कही गई। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में प्रवेश करने हेतु आमजनों के लिए पास की अनिवार्यता नही होगी, बिना पास के लोग फ्री एंट्री कर सकेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, राजेश कुमार राय, अपर समाहर्त्ता, पंकज कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी गढ़वा, राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार समेत कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, अंचल अधिकारी, नगर उटॉरी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगर उटॉरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating