0 0
प्रखंड विकास पदाधिकारी के दो आदेश से मुखिया असमंजस में। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 5 Second

केतार प्रखंड के आदिवासी बहुल पंचायत के मुखिया मुनी देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन देकर संशय की स्थिति में एक सीएससी संचालक को कमरा उपलब्ध कराने की मांग किया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 22 अगस्त 2022 के आलोक में पंचायत भवन में आपके आदेश पर दूसरे सीएससी संचालक को कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जबकि इससे पूर्व आपही के आदेश  पर 3 अप्रैल 2022 को पूर्व मुखिया व पंचायत सेवक के द्वारा लिखित रूप से पंचायत भवन में 4 मार्च 2022 को  सीएससी संचालक रवि कुमार गुप्ता को उपलब्ध कराया गया था। जिसके द्वारा लगातार करोना काल में रवि कुमार गुप्ता के द्वारा कार्य किया गया था तथा वर्तमान में भी कार्यरत है।जबकि इसी बीच आपके द्वारा वर्तमान में दिए गए आदेश के आधार पर दूसरे सीएससी संचालक अलख देव गुप्ता को कमरा उपलब्ध  करने का आदेश जारी किया गया है। चुकी दोनों सीएससी संचालकों को पंचायत भवन में बैठने के आदेश आप के माध्यम से ही दिया है इसी संशय में पंचायत भवन में कम कमरा होने की वजह से मैं  एक सीएससी संचालक को कमरा उपलब्ध नही करा पा रहा हूं और कोई ठोस निर्णय लेने में असमर्थ हूं।आवेदन में मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर से सीएससी संचालक को चयन कर आदेश पत्र दिया जाए ताकि पंचायत सचिवालय में  उक्त सीएससी संचालक को कमरा उपलब्ध करा सकू।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress