पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपित मो. फैजान के घर व दुकान पर चिपकाया इश्तिहार
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा: बरियातू थाना(रांची) के सब- इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के शंकर मोड़ के नजदीक बिशुनपुरा गांव निवासी मो. फैजान पिता मो.उस्मान के घर एवं दुकान पर इश्तेहार चिपकाया। बरियातू थाना सब- इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने बताया कि मो. फैजान पर बरियातू थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि मो. फैजान की गिरफ्तारी के लिए बरियातू थाना के पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसके बावजूद आरोपी पकड़ से बाहर है उन्होंने कहा कि आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो जल्द ही कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरियातू थाना में मो.फैजान के विरुद्ध 26/17 दिनांक 22 जनवरी 2017 धारा 406/420/34 आईपीसी के तहत् प्राथमिकी दर्ज है।
विदित हो कि मो. फैजान ने अपने सहयोगी शहाबुद्दीन अंसारी, अजरूल मियां, शहाबुद्दीन अंसारी के पत्नी हसीना बीबी के साथ मिलकर चिटफंड कंपनी आयाम मल्टी ट्रेड कंपनी के नाम पर गरीब एवं असहाय लोगों को पैसा जमा करने के नाम पर लगभग 3 सालों में करोड़ों रुपए का चूना लगाया।
आपको बता दूं कि 70 लाख का मामला बरियातू थाने में दर्ज है। सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने बताया कि ऐसे कई मामले हैं जो विभिन्न थाने में दर्ज है
विदित हो कि इससे पूर्व 30 जनवरी को भी रामगढ़ थाना पुलिस अवर निरीक्षक शशि प्रकाश के नेतृत्व में भी इश्तेहार चिपकाया गया था।
इस मौके पर सुदामा राम, शंकर प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार यादव, बिशुनपुरा थाना एस आई संजय महतो अपना दल बल के साथ मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...

दिशा के बैठक में विशुनपुरा प्रमुख ने उठाई कई मुद्दे
रिपोर्ट -सुनिल कुमार (ग्रामीण जिला ब्यूरो) विशुनपुरा। गढ़वा न्यू कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में आयोजित बैठक में विशुनपुरा प्रमुख दीपा...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
Average Rating