श्री बंशीधर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना।

03 एवं 04 मई 2023 को आयोजित होने वाले राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
03 एवं 04 मई 2023 को श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल मुख्यालय में राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना है। राजकीय महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय गढ़वा परिसर से उपायुक्त, शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखाकर 2 रथ को रवाना किया गया। रथ रवाना करते समय मौके पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राजकीय महोत्सव के लिए विशेषकर रवाना किए गए रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को महोत्सव से संबंधित जानकारी देगी एवं महोत्सव से जुड़े प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेगी।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating