झारखंड राज्य के ज्यादातर जगहों पर गर्म हवा और चलेगा लू!
झारखंड के कई इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में संभावना जाहिर की है जिसमें कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बारिश और बादल की वजह से भी बढ़ते तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
झारखंड के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान में राज्य के कई हिस्सों में पांच डिग्री से ज्यााद की बढञत दर्ज की गयी है। पलामू और कोल्हान में अधिकतम का पारा 43 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है। राज्य के ज्यादातर जगहों पर गर्म हवा औ लू चल रही है। अब 9 बजे से लेकर 4 बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने भी इस मौसम में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। रांची का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.8 और मेदिनीनगर का 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
रांची में बुधवार की शाम को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई,गुरुवार को भी शाम होते – होते राज्य के कई हिस्सो में भी बादल घिर आये। गुरुवार को फिर से पारा चढ़ा। पूरे दिन तीखी धूप खिली और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम होते कई इलाकों में हल्के बादल देखने को मिले लेकिन इससे बड़ी राहत नहीं मिली। झारखंड में प्री मानसून गतिविधियों में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल झारखंड में मानसून भी देरी से प्रवेश करेगा। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 12-14 जून के बीच दस्तक देता है लेकिन इस बार 6 दिन की देरी से 21 जून को प्रवेश करने का अनुमान है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating