0 0
72 घंटा से अधिक समय से रमना बाजार की बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति बंद! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 54 Second

अनूमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड के रिहायसी इलाकों के लोग इस भीषण गर्मी में गंभीर बिजली संकट से जुझ रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 72 घंटा से अधिक समय से रमना बाजार की बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से आपूर्ति बंद है। बिजली आपूर्ति बंद रहने से बजार क्षेत्र के करीब पांच सौ घरों मे अंधेरा पसरा हुआ है।मोटर वाले घरों मे पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।लोग सरकारी चापाकल से जैसे तैसे पानी का जुगाड़ कर रहे है।वही पुरी रात हाथ पंखा से काम चलाने को मजबूर लोगों मे बिजली विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है।विदित हो कि अप्रैल माह मे बजार क्षेत्र को आपूर्ति करने वाला पांच केवी का ट्रास्फारमर खराब होने के बाद दो-दो सौ केवी का दो ट्रास्फारमर लगाया गया।लगाए गए ट्रास्फार्मर से बजार और मानदोहर के उपभोगताओं को आपूर्ति 21 अप्रैल से आरंभ कर दिया गया था। लेकिन ओभर लोड़ रहने के कारण माह गुजरने से पहले ही रमना बजार का ट्रास्फार्मर खराब हो गया।विभाग द्वारा एक और नये ट्रास्फार्मर लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कितिपय कारणों से ट्रास्फार्मर नही लग पाया।स्थिति यह है कि बुधवार को ग्यारह बजे दिन से ही बजार की बिजली बंद है।बिजली बंद रहने से बजार क्षेत्र के उपभोगता परेशान है।गर्मी से बच्चें बिमार पड़ रहे है वही पानी का संकट दो गुणा हो गया है।
–
-बजार को आपू्र्ति करने के लिए एक और नया ट्रास्फार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।विभाग का प्रयास है कि जल्द रमना वासियों को बिजली आपूर्ति किया जा सकें
-गुणवंत कुमार,कनिय अभियंता,बिजली विभाग,श्री बंशीधर नगर
-रमना बजार मे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है।जल्द ही रमना की बिजली आपूर्ति बहाल होगा
-करुणा सोनी,प्रमुख,रमना प्रखंड

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress