अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त!
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा थाने के पुलिस ने गुरुवार की मध्यरात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बिशुनपुरा थाना अंतर्गत ग्राम संध्या से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए अज्ञात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया। वहीं पर पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गई है और चौक- चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बताते चलें कि बिशुनपुरा थाना अंतर्गत विभिन्न घाटों से रात के अंधेरे में अवैध बालू का उठाव प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर से जारी है। बालू माफिया द्वारा 2500 -3000 प्रति ट्रैक्टर बालू बेचा जाता है। हालांकि बिशुनपुरा थाना पुलिस के द्वारा अवैध बालू को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है जानकारी के मुताबिक जहां से बालू की निकासी होती है वहां से बालू माफिया जहां बालू गिराना होता है वहां तक बाइक से स्कॉट करते हैं पुलिस को देखने पर मोबाइल से चालक को सूचना दे दिया जाता है। इसी समय अंतराल पुलिस नहीं दिखती है तो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े जाते हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निमिर हेस्सा ने बताया कि अवैध बालू लदे अज्ञात ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी और अग्रसर करवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating