0 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर अंचलाधिकारी ने किया पौधारोपण। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 47 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने आज प्रखंड मुख्यालय के परिसर में लीची एवं नारियल का पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने कहा कि पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देता है। हमें भी पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता के साथ- साथ जागरूकता का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। वही करोना महामारी ने हमें यह सीख दे गई है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा।
अंचलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चाहे बच्चे का जन्मदिन हो या शादी समारोह या फिर कोई विशेष अवसर, छोटे-बड़े सभी अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनायें और लोगों को प्रेरित भी करें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू करे ताकि हम स्वस्थ जलवायु को बढ़ावा दे सके।
आपको बताते चलें कि इससे पूर्व भी अंचलाधिकारी के द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनेक प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए हैं, जिससे प्रखंड की खूबसूरती देखने में सुंदर लगती है।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया ।
इस मौके पर राजस्व कर्मचारी जयप्रकाश कुमार गुप्ता, अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार, अंचल ऑपरेटर अरविंद कुमार कुशवाहा, मनोज झा, अंचल सहायक नेपोलियन, अंचल अंचल गार्ड अशोक यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress