भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी सिर्फ भानु के लाए योजना को हेमंत की योजना कह कर लोगों को बरगलाने का कर रही काम!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-पिछले बीस वर्षों से जर्जर और जानलेवा रमना -धुरकी भाया बुलका सड़क के राहगीरों को राहत तो नही मिली है लेकिन यह सड़क नेताओं के लिए खाद-पानी का काम जरुर कर रहा है।रमना धुरकी भाया बुलका सड़क को लेकर शुक्रवार को झामुमों के कार्यकर्ताओं प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि युक्त सड़क का कायाकल्प पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव और ताहीर अंसारी के आग्रह पर सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गंभीरता से होने वाला है।जबकि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं मंटू सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि विधायक भानुप्रताप शाही रमना-धुरकी भाया बुलका सड़क निर्माण के लिए दस बार सरकार को पत्र भेज चुके है।चार बार हेमंत सोरेन को जबकि पांच बार पुर्रवर्ती रघुवर सरकार को भेजा था।भाजपा नेताओं ने कहा कि अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी सिर्फ भानु के लाए योजना को हेमंत की योजना कह कर लोगों को बरगलाने मे लगें हुए।आने वाले समय मे जनता दोनों का हिसाब करेंगी।मौके पर अनुसूचित मोर्चा के लक्ष्मण राम,बलजीत कुमार सोनी,ओमप्रकाश,पंकज कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह सहीत कई लोग प्रेसवार्ता मे शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating