बकरीद पर्व मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड में बकरीद पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारगी से मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रमुख करुणा सोनी ने की।मौके पर लोगों को संबोंधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्योहार को प्रेम और भाईचारगी के साथ मनाएं। प्रशासन उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखेगी। किसी भी अनहोनी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।पर्व और त्योहार का उद्देश्य आपस में भाईचारगी बढ़ाना होता है। त्योहार को त्योहार की तरह मनाने की जरुरत है। गलत काम करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नही है। प्रशासन ने मस्जिदों में होने वाली बकरीद की नमाज की जानकारी ली। साथ ही नमाज के वक्त पुलिस जवान उपलब्ध कराने व गश्ती बढ़ाने की बात कही। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याओं का जिक्र किया। साथ ही बैठक में आए लोगों ने मिलजुल कर पर्व मनाने की बात कही।बैठक को सीओं सतीश कुमार सिन्हा,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह सहीत कई लोगों ने संबोधित किया।जबकि इस अवसर पर बीससूत्री उपाध्षक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया दुलारी देवी,अनिता देवी,सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह,कुलदीप पासवान,शैलेन्द्र कुमार सिंह,गुलाम अली,मुन्ना सिंह,नसरुरद्दिन अंसारी,जमुना सिंह,प्रमोद गुप्ता,बुधन सिंह, मुंशी पासवान सहीत कई लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating