मुखिया प्रमिला देवी ने 15वें वित्त की राशि से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने ग्राम संध्या में सोमनाथ यादव के घर से डिहवार स्थान तक 15वें वित्त की राशि से बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।
बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि यह पीसीसी पथ का निर्माण 15वें वित्त की राशि से की जा रही है। जिसकी लागत दो लाख एकतालिस हजार 900 रुपए है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन यह सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जिसे मैंने पहली प्राथमिकता के साथ इस सड़क को बनाने का कार्य की। मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि इससे पहले भी प्रतिनिधि चुनकर आए लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने बताया कि यह रोड की मांग जनता की बहुत पुरानी मांग थी जिसे मैंने पूरा किया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, उखमजी यादव, समाजसेवी सोमनाथ यादव, विपिन कुमार यादव, रामनाथ यादव, रामधनी यादव, कर्म दयाल यादव, मुद्रिका यादव, राम प्रताप यादव, रामाधार शर्मा, लालचंद शर्मा,मनोज कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating