भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल!
रामानन्द प्रजापति की रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी पार्वती देवी पति पृथ्वीनाथ प्रजापति ने मारपीट कर घायल करने को लेकर मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पार्वती देवी अपना नया घर बनाने के लिए बेटा-बेटी एवं पुतोह के साथ गड्ढा खोदने का काम कर रही थी। इसी बीच रऊफ अंसारी ,मुस्तकीम अंसारी एवं मुस्लिम अंसारी तीनों के पिता मोहम्मद अलीम अंसारी के अलावा आलीम अंसारी उनकी पत्नी एवं बहू ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा टांगी एवं लोहे का रड से मारपीट कुरी शुरू कर दिया। जिससे पार्वती देवी ने अपनी पैर टूटने तथा उसके बेटा संतकुमार प्रजापति का हाथ टूटने का आरोप लगाया है।साथ ही उनके गर्भवती पतोहु के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पार्वती देवी एवं उनकी बेटी के साथ गलत नियत से झोठा पकड़कर पटकने तथा ब्लाउज फाड़ने एवं गला से चैन कान से सोने का टॉप लूटने का भी आरोप लगायी है। इधर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पार्वती देवी सहित लोगों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। यह घटना बुधवार के दिन का बताया गया है। इधर मेराल थाना के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पार्वती देवी के आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating