मुसलमानों का त्याग और बलिदान की पर्व ईद उल अजहा( बकरीद) हुआ संपन्न!
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का त्याग और बलिदान की पर्व ईद उल अजहा( बकरीद) संपन्न हो गया । इस मौके पर ईदगाह और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। करचाली जामा मस्जिद में मौलाना इकबाल अहमद, भंडरिया मस्जिद में मौलवी हदीस अहमद, चिरैयाटांड़, मदगड़ी मस्जिद इमाम साहब ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। ईद के नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बकरईद की मुबारकबाद पेश की। अमन शांति के लिए दुआ की गई। ईदगाह और मस्जिद से लौटकर लोग अपने घरों में बकरे की कुर्बानी पेश की। फिर खाने खिलाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचकर बकरीद की सिरनी का आनंद ले रहे थे। इस पर्व को लेकर बच्चे बूढ़े जवान सभी लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही थी । लोग सुबह उठकर नहा कर नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर चल दिए थे । मौके पर हाजी सल्लमत्तुल्ला, हाजी अमीन, हाजी सलीम, हाजी वाजुद्दीन, जुबेर नसीम, हाफिज व कारी अशफाक आलम, हाजी तनवीर आलम, सहित अन्य लोग का सामिल शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating