डीलर के खिलाफ राशन कार्डधारियों ने जमकर किया हंगामा।
केतार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत के ग्राम बलीगढ़ में डीलर रामविलास बैठा के जन वितरण प्रणाली दुकान पर कार्ड धारियों ने जमकर हंगामा किया। लाभुकों ने डीलर रामविलास बैठा पर मई एवं जून माह का राशन नहीं देने एवं पर्ची नहीं निकालने का आरोप प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन देकर शिकायत की थी। जो प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने रामविलास बैठा के पीडीएस दुकान पर पहुंच कर जायजा लिए। जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण संजू देवी, लगन पासवान ,विनोद पासवान, सीताराम पासवान, प्रहलाद बैठा, मनोज कुमार राम, राजेंद्र सिंह, कलावती देवी, बिगन सिंह, आरती देवी, अशोक ठाकुर ,बली ठाकुर, धनंजय ठाकुर, फूलमती देवी, रीता देवी, गुलाबी कुंवार, रजवंती देवी, बुद्धू साह ने कहा कि डीलर द्वारा हम सबों से अभद्र व्यवहार करते हैं और मई -जून का राशन एवं पर्ची नहीं निकाला गया है ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बीडीओ मुकेश मछुआ ने डीलर को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर राशन वितरण करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखेंगे। मौके पर बलिगढ़ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating