झारखंड में अपराधियों का तांडव, बंदूक की नोक पर मजदूरों को पीटा मशीन में लगाई आग
झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू पहाड़ में संचालित श्रीबालाजी स्टोन वर्क्स ट्रेडिंग कंपनी के क्रशर प्लांट में बीती रात्रि एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. अपराधियों ने हथियार की नोंक पर दो दर्जन मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद अपराधियों ने ड्रिल पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. घटना में एक दर्जन मजदूरों को चोटें आई हैं. सभी का कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. मजदूरों में दहशहत है.
आपको बता दें कि अपराधियों ने मजदूरों को पीटने के बाद काम बंद करने की धमकी देते हुए वही खड़ी ड्रिल पोकलेन मशीन में आग लगा दी. इससे मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. अपराधियों ने मजदूरों का मोबाइल भी छीन लिया. रात्रि में ही कुड़ू पुलिस को घटना की सूचना दी गई. कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची तथा गम्भीर रूप से घायल मजदूरों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधियों का सुराग मिल गया है. जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating