गढ़वा में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के सभी मानक परीक्षण किया गया
पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय में संचालित डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र कुश्ती बालक बालिका, एथलेटिक्स बालक बालिका, वॉलीबॉल बालक के साथ ही आज आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के लिए जिला में रहने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का आज दूसरे दिन टेस्ट के माध्यम से NSTC नोर्मस आधारित सभी मानक परीक्षण किया गया।
कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में दूसरे दिन कुल 127 बालक बालिकाओं ने अलग अलग पंचायत से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सम्बंधित रिज़ल्ट कल तक तैयार करते हुए उत्कृष्ट एवं योग्य प्रतिभागियों को विशिष्ट कौशल परीक्षण हेतु दिनांक 23 -02-22 को पुनः बुलाया जायेगा।
मौक़े पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, कुश्ती प्रशिक्षक, शैलेंद्र पाठक, खेल तकनीकी अधिकारी सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, राजेश कुमार चंद्रवंशी, उपेंद्र राम, अजय कांत, आलोक कुमार, ललन पहलवान, रामाशंकर सिंह, कुश कुमार, ललन कुमार, एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating