गढ़वा से बड़ी खबर आ रही है जहां गढ़वा पुलिस ने कांडी से चोरी की गई मूर्ति चोरों को गिरफ्तार किया है विदित हो कि कांडी प्रखंड के गरदाहा मंदिर से प्राचीनतम एवं बेशकीमती मूर्ति की चोरी, चोरों द्वारा चोरी की गई थी। पुजारी द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद गढ़वा पुलिस द्वारा बृहद स्तर पर छापेमारी कर मूर्ति बरामदगी करने का प्रयास किया जा रहा था। मूर्ति चोरी के संदिग्ध अभियुक्तों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के इस छापेमारी के भय से अनुसंधान टीम का ध्यान भटकाने हेतु चोरों द्वारा चोरी की गई राधा कृष्ण की मूर्ति गर्दाहा मठ मन्दिर के पास फेका गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा तथा पुलिस निरीक्षक मांझीआव अंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और साथ ही 2019 में खरौंधा मंदिर में हुए मूर्ति चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके पहले उन्होंने अन्य मूर्ति चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए गिरोह का सरगना पलामू जिले के डंडिला कला गांव निवासी दिलकश रौशन उर्फ गोल्डी समेत 4 मूर्ति चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस चोरी कांड में शामिल गिरोह के तीन सदस्य छोटू उर्फ महताब आलम , चंचल कुमार रवि उर्फ पंकज और टिंकू उर्फ अरशद हुसैन को पुलीस ने गिरफ्तार किया है।
Read Time:2 Minute, 25 Second