Read Time:58 Second

केतार मुखिया प्रमोद कुमार के द्वारा केतार बाजार के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। फुटबॉल मिलने के बाद सभी युवा खिलाड़ी खुश दिखे। वही पर मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारे केतार पंचायत के सभी खिलाड़ी आगे बढ़े और खेल में अच्छा प्रदर्शन कर हमारे पंचायत का नाम रौशन करे। साथ ही पंचायत में जितने भी युवा खिलाड़ी है जिनको भी खेलने की सामग्री की जरूरत पड़ेगी। उन सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री दिया जायेगा। फुटबॉल वितरण में शिक्षक गौतम पाल , कुमार सूर्या, श्री राम पटेल सहित अन्य युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।