0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

राज्य सरकार ने एक अप्रैल से 30 जून तक ओटीएस योजना चलायी। यह योजना बकायेदार बिजली के उपभोक्ताओं के लिए थी। इस ओटीएस में सरकार ने डीपीएस के माफ करने की गारंटी दी थी। सरकार ने इस गारंटी को निभाया, लेकिन बकायेदार बिजली के उपभोक्ता ने इसका पूरा लाभ नहीं उठाया।
डालटनगंज विद्युत प्रमंडल में 12 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से केवल 2818 बकायेदार उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस का लाभ लिया। 9000 से कुछ ऊपर बकायेदारों के पास आज भी बिजली विभाग के करोड़ों रुपये बाकी है। इस ओटीएस योजना अवधि में डालटनगंज प्रमंडल में चार करोड़ 48 लाख 10 हजार 29 रुपये 2818 उपभोक्ताओं से वसूले गए। बिजली विभाग ने 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 6 सौ पचासी रुपये, जो डीपीएस हुआ उसे माफ कर दिया। यह एक बड़ी राशि रही। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी ने बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बकाए बिजली बिलों को यथाशीघ्र पेमेंट कर दें। उन्होंने बताया है कि ओटीएस योजना के अधीन 64 कैंप लगाया गए, जिनमें बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी गई और बकाए बिलों का भुगतान भी लिया गया। शंभूनाथ चौधरी ने जानकारी दी कि विभाग ने ऑनलाइन ऊर्जा संवाद शुरू किया है्, जिसमें बिजली के उपभोक्ता अपनी देनदारी के बारे में जानकारी लेकर बिल को अदा कर सकते हैं। कार्यपालक अभियंता ने सभी मुखिया से यह अपील की है कि वे लोग अपने पंचायत में बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को प्रेरित करके लंबित बिलों के भुगतान में सहयोग करें।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *