जवाहर नवोदय विद्यालय भवन निर्माण की गड़बड़ी की शिकायत
*इंटक के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने जांच की मांग की**
*हुसैनाबाद. पलामू: *जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
इंटक के झारखंड प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माण पलामू टू जपला के भवन निर्माण कार्य की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराने की मांग पलामू के उपायुक्त की की है। उन्होंने बताया कि लंगर कोट समेत आस पास के ग्रामीणों ने इंटक के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह से मिलकर भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों ने कहा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय पलामू टू जपला के भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि बालू की जगह पत्थर के डस्ट से ईंट की जोड़ाई की जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय का काम अंतिम चरण में है। श्री सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रबंधन को नवनिर्मित भवन हस्तांतरित नहीं करने का आग्रह किया है। प्रबंधन जांच से संतुष्ट होने के बाद भवन को लेगा तो बेहतर होगा।नवनिर्मित भवन की दीवार मैं दरार भी हो गया है। बच्चो और शिक्षकों की जान जोखिम में डाल कर पठन पाठन करना उचित नहीं होगा। उन्होंने उपायुक्त को पत्र देकर घटिया निर्माण कार्य की शीघ्र जांच कराने की मांग की है। विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा है कि उन्होंने जनता के आवेदन को विधायक कमलेश कुमार सिंह को भेज कर उन्हे वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating