0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second


*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
संस्कृति से जुड़ा सादगी पूर्ण समारोह ने बटोरी प्रशंसा, भव्यता देख लोगों ने सराहा।

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक अर्जुन पांडेय(गुरु पांडेय) के पोता के जन्मदिन में लगा जमघट पलामू प्रमंडल में काफी चर्चा में है। प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से समारोह में पहूँचे गणमान्य व्यक्तियों का जमघट राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के बढ़ते विश्वास और एकजुटता का संदेश दे रहा था। जन्मोत्सव में झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, विश्रामपुर विधानसभा के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशीभूषण मेहता, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति देखी गई। वहीं प्रमंडल के बड़े व्यवसायी, समाजसेवी एवं ठेकेदारों की भी काफी संख्या नजर आई। जबकि राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी से जुड़े विप्र परिवार के साथ काफी तादाद में ब्राह्मण परिवार इस समारोह की शोभा बढा़ रहे थे। चैनपुर प्रखण्ड के ग्राम काराकाट बंदुआ में अर्जुन पांडेय के फार्म हाउस गंगा गोल्डन गार्डन में आयोजित जन्मदिन समारोह की सजावट व भव्यता देखते बन रही थी। वहीं भोजपुरी की चर्चित गायिका देवी का गायन कार्यक्रम में चार चांद लगा रहा था। जहां एक से बढ़कर राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। जिसका लोगों ने अनेकों प्रकार के देशी विदेशी स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन के साथ लुफ्त उठाया, जहां इस बात की काफी चर्चा थी कि इस तरह का भव्य आयोजन आज तक किसी भी परिवार के द्वारा नहीं किया गया था।हालांकि लोग इसके बहुत मायने निकाल रहे हैं लेकिन इस संबंध में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय ने बताया कि अपने पुत्र का वैवाहिक मांगलिक कार्य के दौरान कोरोना की आपदा की वजह से सादगी से संपन्न किए थे। अपनों के मिलन एवं पारंपरिक परिवारिक कार्यक्रम की भरपाई करते हुए अपने पोता के प्रथम जन्मदिन पर इस समारोह का आयोजन किए हैं। समाजिक व्यक्ति होने के नाते ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं जिसमें आंगतुकों का आगमन से प्रसन्नता हुई है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *