जेजेए की बैठक नेतरहाट में संपन्न, पत्रकार हित व सांगठनिक मजबूती का लिया गया निर्णय
*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लातेहार जिला के नेतरहाट में कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सह संस्थापक सदस्य शाहनवाज हसन मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह यह संगठन आंचलिक पत्रकारों के लिए संघर्षरत रही है, अपने आप में एक मिसाल है। जिस तरह पत्रकारों के लिए यह संगठन लड़ती रही है इसे इसी जज्बे के साथ मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान सभी जिले की स्थिति का जायजा लिया गया। पत्रकारों पर हुए झूठे मुकदमे, सरकार की ओर से किया गया सहयोग, सरकार के सामने पत्रकारों के हित में संगठन की ओर से रखी गई मांगों को रखा गया। नई कार्यकारिणी समिति के पिछले दिनों के उपलब्धियों से सभी संतुष्ट दिखे। बैठक में प्रयुक्त लोगों के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र, महासचिव सियाराम शरण वर्मा, सचिव राजीव कुमार सह सचिव संजय सिंह उमेश, सत्येंद्र कुमार चंदेल, मनीष कुमार झा, सुरेंद्र गुप्ता, सुषमा कुमारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह चौहान संजीव गिरी, आलोक सिन्हा आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating