0 0
Read Time:4 Minute, 58 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपाली अग्रवाल,श्रीमती संध्या सोनी ,कसौधन समाज गढ़वा के अध्यक्ष श्री उमेश कश्यप, कसौधन वैश्य महासभा झारखंड के प्रदेश महासचिव श्री अमित कश्यप,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ,गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कसौधन वैश्य महिला मंच की अध्यक्ष शोभा कश्यप ने कसौधन समाज की महिलाओ को सामाजिक कार्यों में बढ़ाचढ़ कर हिस्सेदारी लेने हेतु आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव अमित कश्यप ने कसौधन समाज महिला मंच के कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाए घर के सभी कार्यों को कर ,समाज सेवा में अपना योगदान दे रही है यह एक विकसित समाज की परिकल्पना है। साथ ही यह भी कहा की हम अपने बच्चो को खूब समझदार बनाए उन्हे खूब पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित करे तभी इनका उज्जवल भविष्य कसौधन समाज के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।
जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाओ ने यह प्रमाणित कर दिया है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज कसौधन समाज गढ़वा की महिलाए रक्तदान,वृक्षारोपण,कंबल वितरण तथा अन्य सभी सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है यह हमारे कसौधन समाज के लिए गौरव की बात है।
श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम में बच्चियों के द्वारा नृत्य ,मेहंदी एवं महिला कुर्सी रेस का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में समाज की महिला पदाधिकारियों को कसौधन वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश टीम के प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता के द्वारा गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा की गढ़वा जिला कसौधन महिला मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अच्छे समाजिक कार्यों से कसौधन महिलाओं का नाम रौशन किया है। साथ ही सभी महिलाओं को जागरूक कर रही है।
मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथिलेश कश्यप ,समाज की महिला संरक्षक श्यामा दुलारी देवी किरण देवी अध्यक्ष शोभा कश्यप उपाध्यक्ष कंचन कश्यप सचिव अर्चना कश्यप कोषाध्यक्ष ममता कश्यप संगठन मंत्री नमिता कश्यप, प्रदेश महामंत्री अमित कश्यप समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप सचिव संतोष कश्यप कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप संगठन मंत्री सुनील कश्यप विवाह सलाहकार रंजीत कश्यप कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कश्यप युवा टीम के अध्यक्ष उत्तम सचिव हर्षित उपाध्यक्ष रोबिन कोषाध्यक्ष अभिषेक मीडिया प्रभारी राहुल एवं महिला कार्यकारिणी सदस्य उषा कश्यप सुधा कश्यप अनुराधा कश्यप सदस्य प्रीति करानी कश्यप नीलम कश्यप रितु कश्यप गुंजा कश्यप सारिका कश्यप प्रतिमा कश्यप रुचि कश्यप दीपावली कश्यप पिंकी कश्यप अंशु कश्यप माही कश्यप करिश्मा कश्यप अनीता कश्यप किरण कश्यप प्रीति कश्यप नीतू कश्यप नीलम कश्यप सीमा कश्यप सुनीता कश्यप खुशबू कश्यप करिश्मा कश्यप उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *