0 0
हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम लोगों ने की बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 38 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट

हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम को लेकर मुस्लिम नवजवानों की एक बैठक आयोजित की गई। शहर के ऊँचरी रोड स्थित कर्बला परिसर में आयोजित इस बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शादाब खान को मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का सदर बनाया गया। जबकि आरिफ रजा को सेक्रेटरी, इमरान अख्तर को खजांची, वारिस अंसारी व फैजान आलम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर सेराज खान, महफूज कुरैशी (पूर्व सदर), फयाज खान, छोटू रंगसाज, इसलाम कुरैशी, खालिक कुरैशी, अब्दुल खालिक ( छोटा), रमजान हाशमी, नीलू खान, अरमान सिद्धिकी, साबिर, सिद्धिकी, बारिक अंसारी, अजीज अंसारी (मुखिया), सद्दाम अंसारी, ( मुखिया प्रतिनिधि), आसिफ खान, सदाकत आलम, तौहिद आलम, जावेद, पपल खान, आरजू कुरैशी, शादाब अली, अफताब, इन्तेखाब अख्तर, डब्लू सिद्धिकी, जाहिद खान, शहिद खान, रेहान खान, अहमद अंसारी, साजिद खान, अरशद इकबाल, तारिक अनवर (बिक्की), नदिम खान, महताब अंसारी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मुहर्रम इंतजाम या कमेटी जनरल के सदर शादाब खान ने कहा कि मुहर्रम का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इंतजामिया कमेटी के द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा। जिससे दूसरे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक मोहल्ला में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ताकि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम के सभी कार्यक्रम सफल हो सके। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न कमेटियों के द्वारा बनाई जाने वाली ताजियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि ताजिया बनाने वाले कमेटियों का हौसला बुलंद हो सके। वही मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न कमेटियों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल को भी पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा मुहर्रम के अवसर पर आयोजित की जाने वाली खेलकूद में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष मुहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदों के लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा।ताकि अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं कर्बला को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ ही शहर के मुख्य पथ से कर्बला तक रौशनी का प्रबंध किया जाएगा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress